Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

एक सप्ताह से लापता जगदीश का शव घर से 100 मीटर दूर कुएं में मिला, गांव में मातम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दो नवंबर को घर से निकले थे 57 वर्षीय जगदीश, सोमवार को कुएं में मिला शव; मौत के कारणों का पता नहीं, ग्रामीणों के अनुसार करीब दस वर्षों से ठीक नहीं थी मानसिक स्थिति

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना क्षेत्र के सतघरवा गांव में एक सप्ताह से लापता 57 वर्षीय जगदीश यादव का शव सोमवार को घर से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं में मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, जगदीश यादव एक सप्ताह पहले घर से निकले थे, इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उनके पुत्र वीरेंद्र कुमार ने हंटरगंज थाना में आवेदन देकर पिता की तलाश करने की गुहार लगाई थी। परिजन और ग्रामीण अपने स्तर से भी उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच सोमवार को कुएं में उनका शव मिला, जिससे परिवार में मातम पसर गया।

ग्रामीणों के अनुसार, जगदीश यादव की मानसिक स्थिति पिछले करीब दस वर्षों से ठीक नहीं थी। हालांकि, कुएं में उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई थी।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment