Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

डायन-बिसाही का आरोप लगाकर महिला से मारपीट, वीडियो वायरल; पुलिस ने चार को हिरासत में लिया

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जमीन विवाद के बीच चापाकल पर पानी भरने गई महिला को बनाया निशाना, सदर अस्पताल रेफर; प्राथमिकी दर्ज, पूछताछ जारी

हंटरगंज (चतरा)। वशिष्ठ नगर (जोरी) थाना क्षेत्र के कटैया गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ डायन-बिसाही का आरोप लगाकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता के पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं और बच्चे पढ़ाई करते हैं, इसलिए महिला गांव में अकेली रहती है। शुक्रवार को वह गांव के सरकारी चापाकल पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान जमीन में हिस्सेदारी को लेकर चल रहा पुराना विवाद फिर उभर आया। आरोप है कि कुछ लोगों ने डायन-बिसाही का आरोप लगाकर गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी।

घटना में महिला घायल हो गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जोरी स्वास्थ्य उपकेंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चतरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में सात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद गांव में चर्चा तेज है।

थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कटैया पंचायत के मुखिया नरेश यादव ने घटना की निंदा करते हुए इसे गंभीर चिंता का विषय बताया और महिला सुरक्षा व कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की तत्परता से चार लोग हिरासत में लिए गए और समय रहते स्थिति नियंत्रित न होती तो गांव में तनाव बढ़ सकता था। ग्रामीण क्षेत्रों में डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास के नाम पर महिलाओं की प्रताड़ना के मामले चिंता का विषय हैं। अब नजर पुलिस जांच पर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूको बैंक डकैती: पांच आरोपी गिरफ्तार, बरामदगी के लिए झारखंड-बिहार में छह टीमें तैनात; ₹5 करोड़ के जेवर और नकदी अब भी फरार

बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी ने मनाई दीपावली, नक्सलवाद पर दिया बड़ा संदेश; ‘दिमागी नक्सलियों’ को लेकर भी किया आगाह

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे नितिन नबीन और स्मृति ईरानी, धरमजयगढ़ में होगा भव्य आयोजन

लकड़बग्घे का हमला, तीन बच्चों समेत चार लोग घायल; दो गांवों में दहशत

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

घाटी में फिर दहशत: कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक-खलासी बाल-बाल बचे, घंटों जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन

Leave a Comment