Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दर्दनाक सड़क हादसा, DAV शिक्षक की मौत; दीपावली पर घर लौटने की अधूरी रह गई आस

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

डिवाइडर से टकराई बाइक, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम; सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाकर लोगों ने एक घंटे तक किया सड़क जाम

बरही (हजारीबाग)। बरही थाना क्षेत्र के गया रोड स्थित टोल प्लाजा के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रामगढ़ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, आरा के शिक्षक केशव कुमार गिरी के रूप में हुई है। उनके पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उनकी शिनाख्त की गई। आईडी कार्ड में उनके पिता का नाम बिपिन कुमार और पता ऑफिसर क्वार्टर, सी-20, रामगढ़ दर्ज है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केशव कुमार गिरी दीपावली की छुट्टी में अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बरही टोल प्लाजा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एनएचएआई की एंबुलेंस से तत्काल बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप, एक घंटे तक रहा जाम

घटना के बाद स्थानीय लोगों में सड़क निर्माण कंपनी और एनएचएआई के प्रति नाराजगी देखी गई। आक्रोशित लोगों ने डिवाइडर के पास अधूरे निर्माण कार्य और सड़क पर बने गड्ढों को दुर्घटना का कारण बताते हुए करीब एक घंटे तक सड़क जाम रखा। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही के कारण इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने सड़क की स्थिति सुधारने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई।

घटना की सूचना मिलते ही बरही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। दीपावली की छुट्टी में घर लौट रहे शिक्षक की असमय मौत से परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूको बैंक डकैती: पांच आरोपी गिरफ्तार, बरामदगी के लिए झारखंड-बिहार में छह टीमें तैनात; ₹5 करोड़ के जेवर और नकदी अब भी फरार

बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी ने मनाई दीपावली, नक्सलवाद पर दिया बड़ा संदेश; ‘दिमागी नक्सलियों’ को लेकर भी किया आगाह

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे नितिन नबीन और स्मृति ईरानी, धरमजयगढ़ में होगा भव्य आयोजन

लकड़बग्घे का हमला, तीन बच्चों समेत चार लोग घायल; दो गांवों में दहशत

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

घाटी में फिर दहशत: कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक-खलासी बाल-बाल बचे, घंटों जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन

Leave a Comment