Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे नितिन नबीन और स्मृति ईरानी, धरमजयगढ़ में होगा भव्य आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पार्टी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी शामिल होंगे। दोनों वरिष्ठ नेताओं के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद छत्तीसगढ़ का यह उनका पहला दौरा होगा। ऐसे में उनके आगमन को राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा संगठन ने शुरू की आयोजन की तैयारी

दोनों नेताओं के आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में जनजातीय समाज की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जाता है गौरव दिवस

हर वर्ष 15 नवंबर को महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में इस दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की घोषणा की थी। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य देश के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद करना तथा जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देना है। भगवान बिरसा मुंडा को आदिवासी समाज में महान जननायक और स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानी के रूप में विशेष सम्मान प्राप्त है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूको बैंक डकैती: पांच आरोपी गिरफ्तार, बरामदगी के लिए झारखंड-बिहार में छह टीमें तैनात; ₹5 करोड़ के जेवर और नकदी अब भी फरार

बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी ने मनाई दीपावली, नक्सलवाद पर दिया बड़ा संदेश; ‘दिमागी नक्सलियों’ को लेकर भी किया आगाह

लकड़बग्घे का हमला, तीन बच्चों समेत चार लोग घायल; दो गांवों में दहशत

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

घाटी में फिर दहशत: कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक-खलासी बाल-बाल बचे, घंटों जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन

दिवाली से पहले कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास खाली कराया गया, पूर्व विधायक ने बाहर टेंट लगाकर किया विरोध

Leave a Comment