एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी; तीनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास, छापामारी जारी
चतरा। पुलिस ने बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
एसडीपीओ ने बताया कि 6 नवंबर को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि दो-चार अपराधी किस्म के लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए अवैध हथियार के साथ योजना बना रहे हैं। सूचना के आलोक में उनके नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने तत्परता दिखाते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की और तीन युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों का पूर्व का आपराधिक इतिहास भी है और अन्य की तलाश में छापामारी जारी है।
गिरफ्तार आरोपी (सभी कुंदा थाना क्षेत्र, चतरा)
- मुकेश कुमार (20 वर्ष), पिता तोखलाल यादव, निवासी मेदवाडीह
- नीतीश कुमार (20 वर्ष), पिता लखन यादव, निवासी भौरूडीह
- अभिषेक कुमार (19 वर्ष), पिता चंद्रिका यादव, निवासी मदारपुर
बरामद सामान
दो देशी कट्टा, एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस (.315 बोर), तीन मोबाइल और 3,500 रुपये नकद।
आपराधिक इतिहास

- नीतीश कुमार: सदर थाना कांड संख्या 192/2025 (1 जून 2025), बीएनएस की धारा 109(1)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27।
- मुकेश कुमार: कुंदा थाना कांड 20/2024 (धारा 392) और 9/2024 (धारा 392); प्रतापपुर थाना कांड 56/2024 (धारा 395/456/457/458/120बी, भादवि); लावालौंग थाना कांड 10/2025 (धारा 309(6), बीएनएस) और 11/2025; मनातू थाना कांड 18/2024 (धारा 364ए/386/387/34, भादवि)।
छापामारी दल में शामिल
सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, हंटरगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार, कुंदा थाना प्रभारी अमित कुमार, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुअनि राहुल सिंह और सुनील सिंह (सदर थाना), सअनि सुनील दुबे (पांडेयपुरा पिकेट) और सशस्त्र बल के जवान।

















Total Users : 1260155
Total views : 3124025