WhatsApp Group
Join Now

गुमला- शहर के हृदयस्थल में स्थित और जर्जर हो चुके टावर के पुनर्निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। एफजेसीसीआई झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दामोदर कसेरा के निरंतर प्रयासों को सफलता मिली है। नगर परिषद, गुमला की हाल ही में आयोजित बोर्ड की बैठक में टावर के बहुप्रतीक्षित पुनर्निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई। इस निर्णय से शहरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है।
गौरतलब है कि गुमला शहर की पहचान माने जाने वाले टावर की जर्जर स्थिति को लेकर दामोदर कसेरा लगातार आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर नगर परिषद का ध्यान आकृष्ट कराते हुए टावर के पुनर्निर्माण की मांग की थी। उनका कहना था कि शहर के हृदयस्थल में स्थित यह टावर गुमला की पहचान और गौरव का प्रतीक है। इसकी जर्जर स्थिति को देखते हुए इसका पुनर्निर्माण आवश्यक है।
नगर परिषद बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद अब टावर के पुनर्निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस निर्णय से शहरवासियों में भी उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में गुमला को एक नया और सुरक्षित टावर मिल सकेगा।
इस उपलब्धि पर दामोदर कसेरा ने नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी तथा सभी वार्ड पार्षदों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टावर के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और जल्द ही गुमला शहरवासियों की यह बहुप्रतीक्षित मांग धरातल पर साकार होगी


















Total Users : 1250923
Total views : 3110331