घर लौटते समय अपराधियों ने बनाया निशाना; आक्रोशित लोगों ने चौक जाम किया, पुलिस ने समझा-बुझाकर हटवाया
रांची: पिठौरिया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने कृष्णा होटल के मैनेजर बालेश्वर गोराई की हत्या कर दी। होटल से घर लौटने के दौरान उन्हें निशाना बनाया गया। शुक्रवार सुबह उनका शव बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतक के मित्र संदीप साहू ने बताया कि बालेश्वर होटल में काम खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों और परिचितों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान उनका शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
हत्या की वजह का खुलासा नहीं
बालेश्वर गोराई की हत्या किस कारण की गई और वारदात में कौन लोग शामिल हैं, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। पिठौरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय ने बताया कि जांच के बाद ही हत्या की असली वजह और आरोपियों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
गुस्साए लोगों ने किया चौक जाम
हत्या के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने पिठौरिया चौक जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम से आवागमन प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया।
News Scale Live – भरोसे की पहचान

















Total Users : 1250925
Total views : 3110333