Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दिवंगत पत्रकार की श्रद्धांजलि सभा, पत्रकारों ने दिलाया एकजुटता का भरोसा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दुम्बी गांव में हुआ आयोजन; परिजनों को शॉल भेंटकर किया सम्मानित, हर प्रखंड में मजबूत पत्रकार समिति बनाने पर जोर

पत्थलगड़ा (चतरा) | चतरा जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत दुम्बी गांव में शुक्रवार को दिवंगत पत्रकार चंदन तिवारी की श्रद्धांजलि सभा का भावुक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चतरा प्रेस क्लब एवं बीएसपीएस की झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे पत्रकारों ने दिवंगत चंदन तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके पिता रघुवीर तिवारी, माता, भाई कुंदन तिवारी, बीएसपीएस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव और चतरा प्रेस क्लब के सचिव मोहम्मद मोकिम अंसारी समेत कई पत्रकार मौजूद रहे। हालांकि, दिवंगत की पत्नी और बच्चे किसी कारणवश कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

परिजनों को शॉल भेंटकर किया सम्मानित
सभा में उपस्थित पत्रकारों ने संयुक्त रूप से दिवंगत चंदन तिवारी के माता-पिता को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। पत्रकारों ने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहेंगे।

2018 में हुई थी हत्या
उल्लेखनीय है कि 30 अक्टूबर 2018 को पत्रकार चंदन तिवारी की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई थी। घटना के बाद परिजनों को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए लगातार पहल की गई। इन प्रयासों के चलते अंततः दिवंगत पत्रकार की पत्नी को सरकारी नौकरी प्राप्त हुई।

पत्रकारों की एकता पर दिया गया जोर
श्रद्धांजलि सभा में चंदन तिवारी से जुड़ी यादों को साझा करते हुए पत्रकारों के हित, सुरक्षा और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने जिले के प्रत्येक प्रखंड में एक मजबूत पत्रकार समिति गठित करने और आपसी समन्वय बढ़ाने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि वरिष्ठ और कनिष्ठ सभी पत्रकारों को समान सम्मान मिलना चाहिए। पत्रकारों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। आपसी मतभेदों को भुलाकर सामूहिक रूप से पत्रकार हित और अधिकारों के लिए आवाज उठाने की जरूरत है, तभी एक मजबूत संगठन के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान हो सकता है।

इस मौके पर पत्रकार अरविंद ठाकुर, श्रीकांत राणा, संजय राणा, मोहम्मद अरबाज, धर्मेंद्र ठाकुर, मृत्युंजय कुमार, सुनील दांगी, कैलाश कुमार, मनीष सिंह, प्रमोद राणा, दीपक राज, सुजेक सिन्हा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अमित तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment