Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला, प्रमोद राउत गंभीर रूप से घायल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

धारदार हथियार से हमले में हाथ बुरी तरह जख्मी, एम्स में इलाज जारी; ग्रामीणों ने खदेड़कर दो हमलावरों को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

देवघर: पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में रामसागर गांव निवासी प्रमोद राउत जख्मी हो गए। घायल को इलाज के लिए एम्स देवघर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रमोद राउत किसी काम से भोजपुर गए थे। पुराने जमीन विवाद को लेकर पहले से घात लगाए कुछ लोग लाठी-डंडा और अन्य हथियारों से लैस होकर उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से भी हमला किया, जिससे उनका हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों को आता देख हमलावर भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने दो लोगों को खदेड़कर पकड़ लिया और देवीपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

पकड़े गए हमलावरों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • उमेश पुझर: ग्राम रक्सा, थाना रिखिया
  • धीरज कुमार: ग्राम दुर्गापुर, थाना धरहरा, जिला मुंगेर

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ये सभी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं।

पीड़ित पक्ष ने की कार्रवाई की मांग

पीड़ित के चाचा लखन राउत ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित पक्ष ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। जमीन विवाद को लेकर हुई इस घटना की स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है।

News Scale Live – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment