Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गुमला डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया

On: September 5, 2023 2:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला -डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला में शिक्षक दिवस “ शिक्षा पुनर्प्राप्ति के केंद्र में शिक्षक” के साथ मनाया गया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा रमाकान्त साहु ने कहा कि शिक्षक ईश्वर द्वारा निर्मित सर्वोत्तम कृति है. एक सच्चे गुरु की गुरु दक्षिणा यही है कि उसका छात्र विकास की मंजिल पर नजर आए.छात्र के माध्यम से ही शिक्षक की पहचान बनती है.प्रतिष्ठा अर्जित होती है.शिक्षक एक ऐसा दीपक है तो प्रकाश फैलाता है. विद्यार्थियों को रास्ता दिखाता है.आज की शिक्षा चुनौती पूर्ण है. हमें ऐसे आचरण को अपनाना है जिससे हम दूसरों के लिए आदर्श बन जाएं.उन्होंने डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से विद्यार्थियों को सीख लेने की अपील की और उन्हीं के तरह देश का नाम ऊंचा करने का आह्वान किया.कार्यक्रम का शुभारंभ डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन के साथ हुआ. संगीत शिक्षक कौशल किशोर महाराज ने मनमोहक गजल प्रस्तुत किया. छात्रा संजना साहू,शुभम पटनायक एवं कैडेट सुहानी प्रीत ने वंदना सभा में अपने विचार प्रस्तुत किए. अर्चना राय ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के प्रति ज़िम्मेदार नागरिक बनाते हैं. यह हमारी ज़िम्मेदार है कि हम बच्चों को मानवीय मूल्यों के प्रति संवेदनशील बनाएँ. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें बर्बाद; रसोई का बजट बिगड़ा!

15 मई को मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, DDC ने दिए 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने के निर्देश!

जनगणना 2026 को लेकर डीसी की बड़ी अपील, 15 मई तक घर बैठे ऑनलाइन करें स्वगणना (Self Enumeration)!

87 वर्षीय आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत की अनिश्चितकालीन हड़ताल एक महीने के लिए स्थगित; SDO के आश्वासन पर बनी सहमति!

BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक: बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत होगा संगठन, जन-जन तक पहुंचेंगे PM मोदी के कार्य!

मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़: ग्रामीणों की सूझबूझ से रंगेहाथ धराए 2 चोर, 2 भैंसे (काड़ा) बरामद!

गांजा तस्करों का बड़ा सिंडिकेट धराया: 43 किलो गांजा, 3 पिस्टल और 2 कार के साथ 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार!

नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार: 14.52 ग्राम ब्राउन शुगर और 55 हजार कैश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार!

Leave a Comment