Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डीएवी शिक्षादीप के बच्चों ने रक्त कोशिकाओं की पहचानना सीखी

On: July 31, 2025 1:29 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। लावालौंग प्रखंड मुख्यालय स्थित डीएवी शिक्षादीप स्कूल के सैकड़ो बच्चों ने बुधवार को रक्त कोशिकाओं को पहचानना सीखा। यह उपलब्धि शिक्षाविद, शिक्षक एवं डॉक्टर सुबोध कुमार के रचनात्मक सोंच के कारण संभव हो पाया है। उक्त विषय की जानकारी देते हुए प्राचार्य कुमारी अनुप्रिया पांडेय ने बताया कि सुबोध सर के द्वारा सर्वप्रथम बच्चों को रक्त एवं कोशिकाओं के बारे में थ्योरी क्लास करवाया गया। इसके बाद शिक्षक से रक्त सैंपल लेकर पहले प्लाज्मा और कोशिका को अलग करके दिखाया गया। इसके बाद स्लाइड के ऊपर सैंपल को रखकर 450 गुना आवर्धन क्षमता वाले माइक्रोस्कोप के द्वारा रक्त में उपस्थित कोशिकाओं और प्लेटलेट्स का अवलोकन सभी शिक्षकों एवं बच्चों को कराया गया। बच्चों ने उत्सुकता भरे शब्दों में कहा कि आज हमने कोशिकाओं को ढूंढना और पहचाना सीखा है। निदेशक अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि हम बच्चों को प्रयोग एवं रचनात्मक तरीके से तरासने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। आध्यात्मिक से लेकर विज्ञान तक में डीएवी शिक्षादीप के बच्चों को पारंगत बनाकर ऊंचे ओहदे तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। डॉक्टर सुबोध कुमार ने कहा कि इस स्कूल के बच्चों को देखकर मैं बेहद प्रफुल्लित हूं। अपनी कक्षा के स्तर से कई गुना ऊंचा ज्ञान और जानकारी यहां के बच्चों में देखने को मिल रहा है। जो क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। प्राचार्य ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में जिला टॉपर यहां के बच्चे ही हो रहे हैं। मौके पर शिक्षिका बेवी देवी, अंचन कुमारी, अंशु कुमारी, रितिक कुमार, सूरज कुमार, एंजेल कुमारी, दीपिका कुमारी, नीतीश कुमार, बबीता कुमारी, सोनी कुमारी पूजा कुमारी नें अहम भूमिका निभाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सेवन स्टार्स एकेडेमी का सीबीएसई 12वीं में जलवा: शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, शुभम बना स्कूल टॉपर

राजेंद्र प्रसाद खत्री के स्वास्थ्य में सुधार के शुभ संकेत, रांची के राज अस्पताल में भर्ती; शुभचिंतकों ने जाना हाल

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई योजनाओं का किया निरीक्षण*

68 साल के बुजुर्ग की शर्मनाक करतूत; साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने जमकर किया बवाल

सनसनी: महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या; स्कूल से लौटे मासूम बेटे ने देखी माँ की खून से लथपथ लाश

बाजार टांड़ में  जल मीनार निर्माण के लिए होगा आंदोलन: अनिल यादव

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज ने वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्धियों को साझा करते हुए सत्र 2026-27 में नामांकन प्रारंभ होने की घोषणा की

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: इटखोरी में 2 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बलेनो कार जब्त

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की बड़ी उपलब्धि: ग्रामीण विकास के लिए मिला प्रतिष्ठित एक 12वां ग्रीनटेक फाउंडेशन अवार्ड’

कोयला ढुलाई और अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, वन विभाग ने सड़क काटी; रेलवे लाइन निर्माण में लगी झांझरिया कंपनी की 2 हाईवा जब्त!

चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय का निधन; क्षेत्र में शोक की लहर, इकलौते पुत्र ने दी मुखाग्नि

Leave a Comment