Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चोर गिरोह का उद्भेदन, कबाड़ी के आड़ में करते थे चोरी की गाड़ियों की कटिंग,

On: September 5, 2023 8:13 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
चोर गिरोह का उद्भेदन, कबाड़ी के आड़ में करते थे चोरी की गाड़ियों की कटिंग,
चतरा व हजारीबाग से लेकर बंगाल तक फैला है जाल
चतरा। शहर में सक्रिय अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पुलिस टीम ने एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए उद्भेदन करते हुवे गिरोह में शामिल युवकों को गिरफ्तार करने के साथ एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। सदर थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि दो दिन पूर्व शहर के गुदरी बाजार से डल्ला-टेम्पो चोरी की सूचना मिली थी। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक को निरुद्ध किया गया। जिसके निशानदेही पर हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर चोरी गए टेम्पो का कटा हुआ पार्ट्स, इंजन, डल्ला व उसके खरीद-बिक्री में प्रयुक्त मापतोल मशीन को बरामद किया गया है। आगे बताया कि हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत नरैना जंगल व चौपारण में स्थित राजेश कुमार नामक कबाड़ी दुकान से चोरी के टेम्पो का पार्ट्स बरामद हुआ है। साथ ही मौके से इस गोरखधंधे में शामिल बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत पोतपुर गांव निवासी गिरोह का शातिर चोर जिनारूल शेख को पकड़ा गया है। इसके अलावे कबाड़ी दुकानदार चौपारण निवासी राजेश कुमार के साथ चतरा के कठौतिया निवासी रोहित कुमार उर्फ टीरा व लाइन मोहल्ला निवासी अंकुल तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अंकुल और रोहित गाड़ियों की चोरी कर उसे खरीद बिक्री के धंधे से जुड़े थे। उन्होंने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य फरार चोरों की धर पकड़ और पहचान को लेकर पुलिस निरंतर अभियान चला रही है।  अभियान में एसआई मनोज पाल व एएसआई रंजय कुमार सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड किचेन एवं डायट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

जीमा डेयरी यूनिट में उत्पादन डेढ़ माह के अंदर प्रारंभ करें : संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने दीदी कैफे का किया निरीक्षण, संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आभा कार्ड निर्माण और स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का निदेश

मतदाता सूची मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश, समीक्षा बैठक आयोजित*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश* -उपायुक्त संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने किया कृषक पाठशाला कुडू का निरीक्षण, मॉडल फार्म विकसित करने के दिए निर्देश

सर तन से जुदा धमकी वाले वायरल वीडियो से मंचा हड़कंप: कोयला वर्चस्व के खेल में जनप्रतिनिधि पर लगा संगीन आरोप; थाना प्रभारी पर एफआईआर न दर्ज करने का दावा

शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा: घर वालों ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो 33 हजार केवीए बिजली टावर पर जा चढ़ा; सांसें अटकीं

विकास मॉडल को देखने पहुंचे बिहार के 40 मुखिया: मनरेगा पार्क, सरसों तेल यूनिट और जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया निरीक्षण; झारखंड की योजनाओं को सराहा

Leave a Comment