Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गुमला महेश्वरी धर्मशाला में विश्व हिन्दू परिषद की बैठक संपन्न हुई कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार

On: September 5, 2023 2:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/ गुमला- महेश्वरी धर्मशाला गुमला में विभाग स्तरीय गुमला लोहरदगा सिमडेगा कि संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सहमंत्री व प्रचार प्रसार केंद्रीय सहप्रमुख सचिंद्रनाथ सिन्हा उपस्थित थे।बैठक में सिन्हा ने कहा 6-7 सितंबर को विश्व हिंदू परिषद की 60वीं स्थापना दिवस मनाई जाएगी। 7 सितंबर 2023 से 25 अगस्त 2024 तक विश्व हिंदू परिषद की शष्टिपूर्ति वर्ष मनाया जा रहा है। इस 1 वर्ष के अंदर संपूर्ण देश में एक लाख समिति गठन करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के निमित्त 5 लाख गांवों से राशि संग्रहित हुआ था। आगामी जनवरी माह में भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम जी का भव्य मंदिर में श्रीराम लला जी का विराजमान होने के पावन अवसर में देश के सभी पांच लाख गांवों में अयोध्या की भांति पूजन-अर्चन एवं उत्सव मनाया जाएगा।उन्होंने कहा विश्व हिंदू परिषद का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति को कार्यकर्ता बनाना एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से सनातन संस्कार की दृढ़ीकरण करना है। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं के गुणात्मक विकास से ही सामाजिक परिवर्तन आता है एवं उससे कार्यकर्ताओं के प्रति समाज की श्रद्धा जगता है। उन्होंने कहा 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में समाज को समरस बनाने की गति को बढ़ाना, पर्यावरण के लिए समाज को जगाने के साथ जल, वायु, प्रकृति एवं परिवेश संरक्षण एवं संवर्धन करने की दिशा में कार्यकर्ता कार्य करेंगे। प्रांत सह मंत्री सह विभाग पालक रंगनाथ महतो जी ने कहा अयोध्या में भव्य समारोह में उपस्थिति के लिए आमंत्रण के साथ-साथ सामाजिक चेतना हेतु झारखंड प्रांत में 29 नवंबर को चार स्थानों से शौर्य जागरण रथ यात्रा निकाली जाएगी, जो प्रांत के विभिन्न मार्ग से होते हुए 8 अक्टूबर को रांची में भव्य हिंदू सभा के रूप में जनमानस एकत्र होंगे। यात्रा के निमित्त अनेकों स्थान पर संतो के द्वारा उद्बोधन के साथ-साथ प्रांत के सभी क्रांतिवीर देशभक्तों के शौर्य को स्मरण कर युवाओं को उनके जीवन से परिचित कराया जाएगा।
प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने कहा 7 सितंबर से 21 सितंबर तक विश्व हिंदू परिषद की स्थापना दिवस प्रांत के लगभग 5 हजार स्थानों में मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कार्यक्रमों में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना, उद्देश्य एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा इसके साथ शौर्य जागरण यात्रा हनुमान जन्मस्थली आंजन धाम होते हुए गुमला के विभिन्न मार्गों से होते हुए 8 अक्टूबर को रांची पहुंचेगी। इस यात्रा के मुख्य संरक्षक अजय सिंह राणा जी एवं कौशल राज देव जी को बनाया गया है।कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के गुमला सिमडेगा लोहरदगा विभाग और जिले,प्रखंड के कार्यकर्ता उपस्थित थे|

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सेवन स्टार्स एकेडेमी का सीबीएसई 12वीं में जलवा: शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, शुभम बना स्कूल टॉपर

राजेंद्र प्रसाद खत्री के स्वास्थ्य में सुधार के शुभ संकेत, रांची के राज अस्पताल में भर्ती; शुभचिंतकों ने जाना हाल

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई योजनाओं का किया निरीक्षण*

68 साल के बुजुर्ग की शर्मनाक करतूत; साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने जमकर किया बवाल

सनसनी: महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या; स्कूल से लौटे मासूम बेटे ने देखी माँ की खून से लथपथ लाश

बाजार टांड़ में  जल मीनार निर्माण के लिए होगा आंदोलन: अनिल यादव

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज ने वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्धियों को साझा करते हुए सत्र 2026-27 में नामांकन प्रारंभ होने की घोषणा की

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: इटखोरी में 2 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बलेनो कार जब्त

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की बड़ी उपलब्धि: ग्रामीण विकास के लिए मिला प्रतिष्ठित एक 12वां ग्रीनटेक फाउंडेशन अवार्ड’

कोयला ढुलाई और अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, वन विभाग ने सड़क काटी; रेलवे लाइन निर्माण में लगी झांझरिया कंपनी की 2 हाईवा जब्त!

चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय का निधन; क्षेत्र में शोक की लहर, इकलौते पुत्र ने दी मुखाग्नि

Leave a Comment