राज्य प्रभारी और उप राज्य प्रभारी ने विद्यार्थियों के सवालों के दिए जवाब; “स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन सफलता के लिए जरूरी”
हंटरगंज (चतरा)। रामनारायण +2 उच्च विद्यालय, हंटरगंज में विद्यार्थियों को योग, स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पतंजलि के राज्य प्रभारी रामजीवन पांडेय और उप राज्य प्रभारी अमित कुमार ने विद्यार्थियों को नियमित योग, प्राणायाम, व्यायाम और सकारात्मक सोच का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन सफलता के लिए जरूरी हैं।

इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य और सफल जीवन से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनके जवाब अतिथियों ने दिए। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनूप कुमार ने कहा कि शिक्षा के साथ स्वस्थ शरीर और अनुशासित जीवनशैली भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन विनय कुमार सिंह ने किया।


















Total Users : 1243109
Total views : 3099396