मंइयां सम्मान योजना के आवेदन में छेड़छाड़ कर पेंशन योजना में जोड़ने का आरोप; कांड संख्या 88/26 में लंबे समय से था फरार, उच्चस्तरीय जांच की मांग
टंडवा (चतरा)। सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़ा और राशि गबन के मामले में फरार चल रहे प्रज्ञा केंद्र संचालक राजेश साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राजेश टंडवा थाना क्षेत्र के मिश्रोल गांव का निवासी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांड संख्या 88/2026 में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी पुलिस को चकमा देकर लंबे समय से फरार था। मिश्रोल गांव की 24 वर्षीय ममता कुमारी और सुमन कुमारी के अनुसार 25 नवंबर 2024 को मंइयां सम्मान योजना के लिए आवेदन देने के दौरान आरोपी ने उनके दस्तावेजों में छेड़छाड़ की। आरोप है कि उसने उन्हें वृद्धा और विधवा पेंशन योजना में जोड़ दिया और उनके खातों में जमा राशि का गबन कर लिया।

पीड़ितों को इसकी जानकारी तब हुई, जब प्रखंड प्रशासन की क्रॉस वेरिफिकेशन के दौरान गड़बड़ी पकड़ में आई और उन्हें नोटिस जारी किया गया। इसके बाद पीड़ितों ने स्थानीय थाने में शिकायत की और जिले के वरीय अधिकारियों को भी पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी।
सूत्रों के हवाले से चर्चा है कि आरोपी ने बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया है और इसके पीछे एक सिंडिकेट के तार गहरे हो सकते हैं। इसे लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग उठने लगी है। हालांकि इन बातों की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ने देर शाम राजेश साव की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।


















Total Users : 1243106
Total views : 3099393