राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर डोर टू डोर चलाया गया जागरूकता अभियान
सिमरिया (चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रज्ञा बाजपेई के निर्देशन में सोमवार को सिमरिया प्रखंड के लिपदा ग्राम में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर पीएलवी सुबोध कुमार शर्मा के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी एवं 9 सितंबर को चतरा में लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देने के साथ लोगों को साइबर क्राइम की भी जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि बैंक कभी भी फोन पर आपके खाते से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं मांगती है। अगर कोई व्यक्ति आपके खाते से संबंधित जानकारी मांगे तो भूल कर भी जानकारी नहीं देनी है। इसके साथ ही ओटीपी को भी शेयर नहीं करना है। अगर साइबर क्राइम के शिकार हो जाते हैं तो इसकी शिकायत नजदीकी थाना में करना चाहिए।