Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्कूल जांच के दौरान पूर्णाडीह में ग्रामीणों नें किया हंगामा

On: September 5, 2023 8:05 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
स्कूल जांच के दौरान पूर्णाडीह में ग्रामीणों नें किया हंगामा
चतरा। जिले के लावालौंग प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत टोला पूर्णाडीह स्थित प्राथमिक विद्यालय में जांच के दौरान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ज्ञात हो कि सरकार द्वारा स्कूलों की विभिन्न स्थिति की जांच करने के लिए टीम गठित की गई है। इस बावत पूर्णाडीह स्कूल में मध्याह्न भोजन, फर्नीचर, छात्रवृत्ति समेत विभिन्न बिंदुओं पर गठित टीम के द्वारा जांच किया जा रहा था। इस पर गांव के ग्रामीणों नें पढ़ाई संबंधी जांच करने की भी मांग रखी। उनकी बातों को नजर अंदाज कर देने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कहा कि हमें और हमारे बच्चों को पढ़ाई के अलावे और कोई भी सुविधा नहीं चाहिए। सरकार और विभाग द्वारा विद्यालय को भोजनालय और विभिन्न वस्तुओं का दुकान बनाकर हमारे बच्चों के साथ खिलवाड़ कर रही है। छात्रवृत्ति, पोषाक, भोजन की बात हर पदाधिकारी पूछते हैं परंतु कोई बच्चों की योग्यता और पढ़ाई की शुद्ध नहीं लेता। पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे ककहरा और गिनती तक नहीं जानते हैं। जांच टीम से मांग किया है कि वे विभाग को सूचित करें की यहां पदस्थापित दोनों शिक्षकों का स्थानांतरण करके नए शिक्षकों को पदस्थापित करें। ग्रामीणों नें प्रधानाध्यापिका रीना देवी पर मध्याह्न भोजन, छात्रवृत्ति के साथ अन्य चीजों में घोर अनियमितता बरतने एवं बच्चों को कुछ भी पढ़ाई ना करवाने का आरोप लगाया है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक भी नियमित रूप से स्कूल नहीं आते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बरटा गांव में नौ दिवसीय दुर्गा यज्ञ की तैयारी पूरी

रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा

बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांव, ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली, सड़क, पानी तक नहीं-विकास पर उठे सवाल

एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, 24 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

पंचायत भवन परिसर में महुआ रखने से आवागमन बाधित

युवती से दुष्कर्म का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने किया थाना व संस्थानों का औचक निरीक्षण

भंडरा: बीडीओ ने की विभागवार समीक्षा, खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करने और समय पर खाद्यान्न वितरण का सख्त निर्देश

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में शिक्षक गिरफ्तार

होमगार्ड बहाली में ठगी का प्रयास, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

बैंक कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा आम जनता के लिए नोट एवं सिक्का विनिमय मेले का आयोजन  

Leave a Comment