Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध बालू खनन मामले में आखिरकार प्राथमिकी दर्ज, कांड संख्या 240/2026 के तहत कार्रवाई

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सीमा विवाद के बीच रात में अंचल अमीन से कराया गया स्थल सत्यापन, खनन स्थल क्षेत्र में पाए जाने पर पोकलेन-बोलेरो के चालक, मालिक और कंपनी के कर्मियों-अधिकारियों पर मामला दर्ज

टंडवा (चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र के उड़सू नदी में अवैध बालू खनन के मामले में उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीओ गौरव रॉय के निर्देश पर सीआइ प्रकाश कुमार ने कांड संख्या 240/26 के तहत मामला दर्ज कराया है। इस मामले में जब्त पोकलेन और बोलेरो के साथ वाहन चालक, वाहन मालिक तथा संबंधित कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार, सीमा विवाद के कारण जब्त पोकलेन और बोलेरो को केरेडारी थाना को सौंपने की योजना थी। हालांकि, ग्रामीणों का कहना था कि उड़सू नदी में जहां बालू का खनन हो रहा था, वह टंडवा क्षेत्र में आता है। इसके बाद सीओ के निर्देश पर अंचल अमीन से रात में ही स्थल का सत्यापन कराया गया।

स्थल सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि जहां अवैध बालू खनन हो रहा था, वह टंडवा क्षेत्र में पड़ता है। इसके बाद सीओ के निर्देश पर जब्त पोकलेन और बोलेरो, वाहन चालक, वाहन मालिक तथा संबंधित कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment