Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दांगी कुशवाहा समाज के जिला चुनाव में विनय कुमार दांगी अध्यक्ष, देवनारायण कोषाध्यक्ष निर्वाचित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कौलेश्वरी मंदिर परिसर में हुआ मतदान; अध्यक्ष पद पर 265 और कोषाध्यक्ष पद पर 82 मतों से जीत, उपाध्यक्ष व महासचिव निर्विरोध

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत कौलेश्वरी मंदिर परिसर में दांगी कुशवाहा समाज का जिला स्तरीय चुनाव मतदान के माध्यम से संपन्न हुआ। शुक्रवार को पर्यवेक्षकों ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। इसमें विनय कुमार दांगी उर्फ कस्तूरी जिला अध्यक्ष और देवनारायण दांगी जिला कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

जिला अध्यक्ष पद के लिए विनय कुमार दांगी और दिनेश दांगी के बीच सीधा मुकाबला हुआ। विनय कुमार दांगी को 607 मत मिले, जबकि दिनेश दांगी को 342 मत प्राप्त हुए। इस तरह विनय दांगी ने 265 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार दांगी और महासचिव पद पर हरेंद्र कुमार दांगी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

कोषाध्यक्ष पद के लिए देवनारायण दांगी और विष्णुदेव दांगी के बीच मुकाबला हुआ। देवनारायण दांगी को 514 मत मिले, जबकि विष्णुदेव दांगी को 432 मत प्राप्त हुए। देवनारायण दांगी ने 82 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

परिणाम घोषित होने के बाद पर्यवेक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विनय कुमार दांगी और देवनारायण दांगी ने समाज के लोगों के प्रति आभार जताया और समाज के हित में कार्य करने तथा संगठन को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मौके पर सह-पर्यवेक्षक श्यामसुंदर, निवर्तमान जिला अध्यक्ष केदार प्रसाद दांगी, पूर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार, जिला परिषद सदस्य रामसेवक दांगी, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामलखन दांगी, सांसद प्रतिनिधि सतेंद्र कुमार दांगी, प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर दांगी, राजूलाल वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप मौर्य समेत जिलेभर से समाज के लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment