Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

शहीद चिंतामणि यादव की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सलवार में उमड़े जनप्रतिनिधि और समाजसेवी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन, पूर्व मंत्री बोले- गरीबों और शोषितों के हक के लिए किया संघर्ष, विचारों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के तिलहेत पंचायत अंतर्गत सलवार गांव में शहीद चिंतामणि यादव की 23वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं और समाजसेवियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि चिंतामणि यादव ने अपने जीवन में गरीबों और शोषितों के हक के लिए संघर्ष किया। उन्होंने अपना जीवन समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को आत्मसात कर समाज के हित में काम करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भोक्ता ने कहा कि दुनिया से जाने के बाद भी लोग उन्हीं को याद करते हैं, जिन्होंने समाज के लिए कुछ अच्छा किया हो।

सभा में वक्ताओं ने चिंतामणि यादव के जीवन और संघर्षों को याद करते हुए कहा कि गरीबों और वंचितों के अधिकारों के लिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार यादव, जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी, राजद प्रखंड अध्यक्ष देवलाल यादव, युवा राजद के जिलाध्यक्ष प्रतीक प्रकाश अंगार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रदेव गोप, समाजसेवी सह राजद नेता केडी यादव, पलामू की जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी, मुखिया सोनी देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनील दास और पूर्व मुखिया रोहित यादव समेत कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन जितु यादव और मुखिया प्रतिनिधि सह युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू की ओर से किया गया। मौके पर रामबाबू, सुरेंद्र यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment