Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रांतीय संस्कृति महोत्सव में लोकनृत्य की धूम, लोहरदगा की बेटियों ने जीता प्रथम स्थान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर की टोली ने झारखंडी लोकसंस्कृति की मनमोहक प्रस्तुति से बढ़ाया विद्यालय का गौरव

लोहरदगा। 4 एवं 5 अक्टूबर को आयोजित प्रांतीय संस्कृति महोत्सव-2026 में शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा की छात्राओं ने क्षेत्रीय लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

लोकगीत, वेशभूषा और पारंपरिक वाद्य यंत्रों ने मोहा मन

विद्यालय की लोकनृत्य टोली ने पारंपरिक क्षेत्रीय लोकगीत, लोकनृत्य, वेशभूषा और क्षेत्रीय वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुति दी। नृत्य के माध्यम से छात्राओं ने झारखंड की समृद्ध लोकपरंपरा, सांस्कृतिक विविधता और विरासत की जीवंत झलक पेश की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। प्रथम स्थान हासिल करने के साथ विद्यालय की टोली का चयन गयाजी, बिहार में आयोजित क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव के लिए भी हुआ है। इस सफलता को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

विद्यालय परिवार ने दी बधाई

उपलब्धि पर प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय, सचिव अजय प्रसाद, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, गुमला विभाग के विभाग प्रमुख ओमप्रकाश सिन्हा, प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा, संगीत आचार्य सुप्रिया घोषाल सहित समस्त आचार्य-वृंद ने प्रतिभागी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोकपरंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ अपनी संस्कृति के प्रति गौरव और जुड़ाव की भावना को भी मजबूत करती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment