Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

अग्रवाल युवा सभा की नई कार्यकारिणी गठित, संजीव अग्रवाल बने अध्यक्ष

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अग्रसेन जयंती पर भव्य शोभायात्रा समेत कई कार्यक्रमों की तैयारी, समाज के लिए अग्रसेन भवन निर्माण का प्रस्ताव

गुमला, झारखंड। अंचि देवी पोद्दार स्मृति भवन में अध्यक्ष विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में अग्रवाल समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से अग्रवाल युवा सभा के गठन की घोषणा की गई और नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में संजीव अग्रवाल को अध्यक्ष, पूनम अग्रवाल को सचिव, प्रिया नारसरिया को सह सचिव, आकाश गोयल एवं सुमित गाड़ोदिया को उपाध्यक्ष, शेखर अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, कुणाल फोगला को सह कोषाध्यक्ष तथा गोकुल अग्रवाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल युवा सभा समाज के हित में सक्रियता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि महाराज श्री अग्रसेन की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11 अक्टूबर को शाम 4 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी।

सचिव पूनम अग्रवाल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को संगठित करते हुए सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने गुमला में अग्रसेन भवन के निर्माण की योजना की जानकारी दी। प्रस्तावित भवन का उपयोग शादी-विवाह सहित सामाजिक एवं अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए किए जाने की बात कही गई। बैठक में अग्रसेन जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, फैंसी ड्रेस, कैरम बोर्ड सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में पवन कुमार अग्रवाल, पवन उदयपुरिया, संजय अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, गोकुल अग्रवाल, सुमित कुमार अग्रवाल, भूषण नारसरिया, शंकर अग्रवाल, मिलन अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, स्वाति गोयल, ज्योति फोगला, प्रियंका नारसरिया, विभा अग्रवाल, तुषार गर्ग, सरवन राजगढ़िया, रितिका अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, रीवा अग्रवाल, दिनेश कुमार अग्रवाल, डॉ. शंकर लाल जाजोदिया, राजकुमार गाड़ोदिया सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य मौजूद रहे।

संवाददाता : न्यूज स्केल लाइव
News Scale Live | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment