प्रखंड कार्यालय मोड़ पर राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री को किया गया याद; सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता रहे मौजूद
इटखोरी (चतरा) | संवाददाता, न्यूज स्केल लाइव
दो अक्टूबर को इटखोरी प्रखंड कार्यालय मोड़ स्थित प्रतिमा स्थल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मौके पर बाल गोविंद राम, प्रदेश डेलिगेट्स पवन शर्मा, अनिल कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष राम अधीन यादव, संतोष सोनी, सत्यदेव सोनी, ओबीसी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर वर्मा, गुलाम रसूल, कमरुद्दीन अंसारी और कृष्णा दास समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।




















Total Users : 1212930
Total views : 3057768