दुर्गा मंदिर मैदान से लेकर आसपास तक की सफाई, सार्वजनिक स्थल स्वच्छ रखने का लिया संकल्प
मयूरहंड (चतरा)। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत ढोढी-मंधनियां दुर्गा मंदिर मैदान में भव्य स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में ग्रामीणों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने दुर्गा मंदिर मैदान सहित आसपास के परिसर की साफ-सफाई की और कचरा हटाया।
अभियान में जलसहिया सोनाली कुमारी, संगीता कुमारी और बेबी देवी के अलावा प्रखंड को-ऑर्डिनेटर रंजन कुमार सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान लोगों ने सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।

अभियान में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुभाष वर्मा, मझगवां पंचायत के उप मुखिया उपेंद्र दांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष नीरज वर्मा और जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा सहित नवीन पांडेय, उमेश दांगी, छोटी दांगी, चंद्रदेव दांगी, गिरजेश कुमार, बिनोद दांगी, जैकी सिंह, ललन दांगी, रामजीवन कुमार, महेंद्र राणा, अमीर दांगी, भुनेश्वर यादव, रोहित कुमार, पिंटू रजक, अजय रजक, बजरंगी यादव, द्वारिका कुमार, रंजन सिंह, किशोरी दांगी, अवधेश पांडेय, आदित्य दांगी, नरसिंह दांगी, रतन दांगी, सकलदेव दांगी, अरुण दांगी और शिशुपाल दांगी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।




















Total Users : 1212930
Total views : 3057768