Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दशहरा से पहले बड़ी दुर्गा देवी स्थान से शिव मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, जर्जर सड़क से श्रद्धालुओं और राहगीरों को हो रही परेशानी

रफीगंज (औरंगाबाद, बिहार), सुनील कुमार मिश्र, संवाददाता। औरंगाबाद जिले के रफीगंज नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में बड़ी दुर्गा देवी स्थान से शिव मंदिर तक जर्जर सड़क के निर्माण की मांग उठी है। इस संबंध में नगर पंचायत उपाध्यक्ष आरती देवी ने नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी मैमून निशा को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि बड़ी दुर्गा देवी स्थान से शिव मंदिर तक जाने वाला मार्ग महत्वपूर्ण मुख्य पथ है। सड़क की स्थिति लंबे समय से जर्जर है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दुर्गापूजा से पहले सड़क निर्माण की मांग

नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान बड़ी दुर्गा देवी स्थान परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्री वाहनों से यहां पहुंचते हैं। ऐसे में जर्जर सड़क के कारण आवागमन की समस्या और बढ़ सकती है। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी से दशहरा से पूर्व सड़क का निर्माण या आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा कराने का आग्रह किया, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हुरनाली गांव में मेगालिथिक साइट का पुरातात्त्विक निरीक्षण, प्राचीन इतिहास के खुलेंगे नए आयाम

*अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर गुमला में किसान गोष्ठी सह किसान वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम आयोजित, 24 उत्कृष्ट महिला किसान सम्मानित*

*गुमला में टमाटर की खेती को मिलेगी नई ताकत: उद्यान विभाग और प्रदान के बीच एमओयू* *पायलट प्रोजेक्ट के तहत घाघरा और बसिया के 100 किसान परिवारों में होगी ग्राफ्टेड टमाटर की खेती*

मनरेगा का सामाजिक अंकेक्षण संपन्न: सड़क, डोभा, कुआं और पौधरोपण की योजनाओं के दस्तावेजों की जांच

केवला चैंपियन लीग फुटबॉल टूर्नामेंट पर केवला का कब्जा, उमाशंकर अकेला ने विजेता टीम को किया सम्मानित

देसी कट्टा लहराने का वीडियो वायरल

Leave a Comment