Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पितृपक्ष पर सीओ ने श्रद्धा के साथ किया पितरों का तर्पण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोटरडैम सूर्य मंदिर के समक्ष विधि-विधान से संपन्न हुआ अनुष्ठान, बोले – “पितरों का तर्पण जड़ों से जुड़े रहने और पारिवारिक मूल्यों को सहेजने का माध्यम”

गिद्धौर (चतरा, झारखंड)। पितरों के प्रति श्रद्धा एवं समर्पण के पावन पर्व पितृपक्ष के अवसर पर गिद्धौर प्रखंड के अंचल अधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा ने मंगलवार को गहरी आस्था और श्रद्धा के साथ अपने पितरों का तर्पण किया। सनातन परंपरा के अनुसार, इस पावन पक्ष में पूर्वजों को जल अर्पित करने की सदियों पुरानी परंपरा आज भी हर घर में जीवंत है, जिसका पालन करते हुए सीओ ने भी अपने पितरों को नमन किया।

सूर्य मंदिर के समक्ष हुआ विधि-विधान से तर्पण

सुबह स्नान-ध्यान कर पवित्र होने के बाद उन्होंने लोटरडैम सूर्य मंदिर के समक्ष विधि-विधान से तर्पण संपन्न किया। अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि के इस शुभ अवसर पर उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता, दादा और परदादा को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उन्हें जल अर्पित किया। इसके पश्चात उन्होंने अपने स्वर्गीय नाना, चाचा सहित अन्य पूर्वजों एवं परिजनों का भी विधिवत तर्पण किया।

“आस्था और कृतज्ञता का पावन प्रतीक है पितृपक्ष”

इस अवसर पर सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा ने कहा कि पितृपक्ष सनातन संस्कृति में आस्था और कृतज्ञता का पावन प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस पक्ष में विधि-विधान से पितरों को जल अर्पित कर तर्पण करने से पितृगण प्रसन्न होते हैं और अपने वंशजों को सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं शांति का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्वजों के प्रति यह श्रद्धांजलि केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़े रहने और पारिवारिक मूल्यों को सहेजने का भी एक सुंदर माध्यम है।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दो अनाथ बच्चों तक नहीं पहुंची बाल संरक्षण व्यवस्था, जनप्रतिनिधि की पहल से मिला आवासीय विद्यालय

कवि रविंद्र प्रसाद की पुस्तक श्री चिन्मय नवग्रह रत्न दर्पण का विमोचन, सांसद कालीचरण सिंह ने किया लोकार्पण

प्लस टू जनता उच्च विद्यालय में रक्तदान शिविर, 14 शिक्षकों एवं बुद्धिजीवियों ने किया रक्तदान

अमर शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ, सांसद ने किक मारकर किया उद्घाटन

महिला से मारपीट कर दांत से काटने का आरोप, थाने में आवेदन देकर पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

बाल विवाह मामले में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक समेत सभी 5 आरोपी बरी, एमपी-एमएलए कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में सुनाया फैसला

Leave a Comment