एंटी क्राइम चेकिंग में अपाची बाइक सवार को खदेड़कर दबोचा, नकदी-मोबाइल समेत कई सामान बरामद; आरोपी न्यायिक हिरासत में
चतरा/गिद्धौर। पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 20.98 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिद्धौर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस संबंध में एसपी अनिमेष नैथानी ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपाची मोटरसाइकिल से चतरा से हजारीबाग की ओर जा रहा है, जो आपराधिक प्रवृत्ति का है।

छापामारी दल का गठन
सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस निरीक्षक विरेंद्र हांसदा, सदर अंचल के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। इसमें पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी, गिद्धौर पुरुषोत्तम अग्निहोत्री तथा थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल थे।
दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिद्धौर थाना अंतर्गत सलीमपुर मोड़ के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान चतरा की ओर से आ रहे काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, तो वह भागने लगा। सशस्त्र बल द्वारा खदेड़कर उसे पकड़ लिया गया।
आरोपी की पहचान
पकड़े गए युवक की पहचान निराला कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता अनिल कुमार दांगी, ग्राम लोवागड़ा, थाना सदर, जिला चतरा के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया गया:

- 20.98 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर
- एक मोबाइल फोन
- 15,500 रुपये नकद
- एक सिल्वर रंग की चेन
- एक मोटरसाइकिल
- व्हाट्सएप चैटिंग का प्रिंट
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या 94/2026, धारा 17(बी)/21(बी)/22(बी)/27(ए)/28/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान





















Total Users : 1208858
Total views : 3052349