Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अमर शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ, सांसद ने किक मारकर किया उद्घाटन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उमाकांत पाठक खेल मैदान में जल्द बनेगा स्टेडियम, बोले सांसद – “ऐसे आयोजनों से गांवों की खेल प्रतिभाओं को मिलता है बेहतर मंच”

पत्थलगड़ा (चतरा, झारखंड)। मंगलवार को पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित उमाकांत पाठक खेल मैदान में अमर शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का विधिवत उद्घाटन हुआ। चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह ने फीता काटकर एवं किक मारकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पुलिस पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों की मौजूदगी रही।

“गांवों में छिपी प्रतिभाओं को मिलता है मंच”

इस मौके पर सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने के साथ-साथ उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने यह भी बताया कि उमाकांत पाठक खेल मैदान में जल्द ही स्टेडियम का निर्माण होने से स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

ये गणमान्य रहे उपस्थित

समारोह में सिमरिया विधानसभा विधायक उज्ज्वल दास के जिला प्रतिनिधि विजय दांगी, समाजसेवी उदय वर्मा, थाना प्रभारी राकेश कुमार, जिला परिषद सदस्य रामसेवक दांगी, प्रमुख मनीषा कुमारी, राधिका देवी, कुमारी संगीता सिन्हा, मुखिया प्रतिनिधि मेघन दांगी, पंचायत समिति सदस्य अनिल दांगी, मीना देवी, सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, कुसुमलता कुशवाहा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

उद्घाटन मैच रहा रोमांचक

उद्घाटन मैच इच्छा हजारीबाग और कूड़ा अंबेडकर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं और मुकाबला काफी रोमांचक बना रहा। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अंततः इस रोमांचक मुकाबले में मुढ़ेसा टीम ने शानदार जीत हासिल की।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दो अनाथ बच्चों तक नहीं पहुंची बाल संरक्षण व्यवस्था, जनप्रतिनिधि की पहल से मिला आवासीय विद्यालय

कवि रविंद्र प्रसाद की पुस्तक श्री चिन्मय नवग्रह रत्न दर्पण का विमोचन, सांसद कालीचरण सिंह ने किया लोकार्पण

प्लस टू जनता उच्च विद्यालय में रक्तदान शिविर, 14 शिक्षकों एवं बुद्धिजीवियों ने किया रक्तदान

पितृपक्ष पर सीओ ने श्रद्धा के साथ किया पितरों का तर्पण

महिला से मारपीट कर दांत से काटने का आरोप, थाने में आवेदन देकर पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

बाल विवाह मामले में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक समेत सभी 5 आरोपी बरी, एमपी-एमएलए कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में सुनाया फैसला

Leave a Comment