गाली-गलौज के बाद विवाद, गंभीर रूप से घायल महिला सदर अस्पताल चतरा रेफर; पुलिस जांच में जुटी
गिद्धौर (चतरा, झारखंड)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारिसाखी पंचायत के एक गांव में एक महिला के साथ मारपीट कर दांत से काटने का मामला सामने आया है। पीड़िता 43 वर्षीय मुनिया देवी, पति अशोक दांगी, ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
आवेदन में क्या है आरोप

आवेदन के अनुसार, 29 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे गांव की ही रीना देवी अपने घर से गोबर लेकर जा रही थी। इसी दौरान मुनिया देवी जानवर लेकर अपने घर की ओर आ रही थीं। जब वह रीना देवी के घर के समीप पहुंचीं, तो रीना देवी ने कथित तौर पर उन्हें अपशब्द कहते हुए गाली-गलौज करनी शुरू कर दी।
मुनिया देवी द्वारा गाली देने का कारण पूछे जाने पर आरोप है कि रीना देवी ने उनके बाल पकड़कर खींचना शुरू कर दिया, जिससे मुनिया देवी नीचे गिर पड़ीं। इसी दौरान उनके गाल पर काट लिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह आरोप पीड़िता की ओर से लगाया गया है, जिसकी अब तक स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
पुलिस ने भेजा अस्पताल, जांच शुरू
घटना के बाद गिद्धौर पुलिस ने घायल महिला को इलाज एवं मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल, चतरा भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान





















Total Users : 1208857
Total views : 3052348