Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में योग पाठ्यक्रमों के नामांकन की नई तिथि घोषित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पीजी योग-नेचुरोपैथी और योग डिप्लोमा में 23 से 27 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन, 3 अक्टूबर को जारी होगी मेधा सूची

हजारीबाग (झारखंड), न्यूज स्केल संवाददाता : हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय के योग केंद्र में योग एवं नेचुरोपैथी के दो वर्षीय पीजी पाठ्यक्रम तथा योग में एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए नई तिथियों की घोषणा की गई है। विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया के लिए पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी योग केंद्र के निदेशक डॉ. राजकुमार चौबे और शिक्षक अभिषेक सिंह ने दी।

23 से 27 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन

डॉ. राजकुमार चौबे ने बताया कि दोनों पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए 23 से 27 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इसके बाद 3 अक्टूबर को मेधा सूची प्रकाशित की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेजों का ऑफलाइन सत्यापन 5 से 7 अक्टूबर तक दर्शनशास्त्र विभाग में किया जाएगा। दोनों पाठ्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालय के चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।

नामांकन के लिए समान शैक्षणिक योग्यता

योग केंद्र के निदेशक के अनुसार, दोनों पाठ्यक्रमों के लिए आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता समान रखी गई है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ऑनर्स या मेजर विषय में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जनरल कोर्स में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भी नामांकन के लिए पात्र होंगे।

योग केंद्र को मजबूत करने की दिशा में पहल

विश्वविद्यालय में योग केंद्र को मजबूत करने की दिशा में इसी माह दो योग अनुदेशकों की नियुक्ति की गई है। नामांकन में छात्राओं की बड़ी संख्या को देखते हुए एक पुरुष और एक महिला अनुदेशक की नियुक्ति कुलपति के आदेश से की गई है। विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि दोनों अनुदेशक मेधावी हैं। योग शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी चल रही है और इसके जल्द पूरा होने की संभावना जताई गई है। बताया गया कि प्रो. चंद्र भूषण शर्मा के कुलपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद योग केंद्र की आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में पहल की जा रही है।

विश्वविद्यालय के योग केंद्र में इन पाठ्यक्रमों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से योग और नेचुरोपैथी के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अवसर मिलेगा।

न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment