Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की कोशिश नाकाम! Live VDO

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दो आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा; पिस्टल और लूटी बाइक बरामद

पलामू, झारखंड। पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की कोशिश का मामला सामने आया। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने दोनों कथित लुटेरों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्टल, खोखा, बैग और लूटी गई पल्सर बाइक बरामद करने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक हथियार लेकर ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे थे। वहां से रुपये लेकर वे बाहर निकले और बाइक से फरार होने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना के दौरान ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की सूझबूझ से बड़ी वारदात टलने की बात सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य सामान बरामद किए हैं। लूटी गई पल्सर बाइक भी पुलिस के कब्जे में ली गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी पहले से किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल थे या नहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हुरनाली गांव में मेगालिथिक साइट का पुरातात्त्विक निरीक्षण, प्राचीन इतिहास के खुलेंगे नए आयाम

*अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर गुमला में किसान गोष्ठी सह किसान वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम आयोजित, 24 उत्कृष्ट महिला किसान सम्मानित*

*गुमला में टमाटर की खेती को मिलेगी नई ताकत: उद्यान विभाग और प्रदान के बीच एमओयू* *पायलट प्रोजेक्ट के तहत घाघरा और बसिया के 100 किसान परिवारों में होगी ग्राफ्टेड टमाटर की खेती*

मनरेगा का सामाजिक अंकेक्षण संपन्न: सड़क, डोभा, कुआं और पौधरोपण की योजनाओं के दस्तावेजों की जांच

केवला चैंपियन लीग फुटबॉल टूर्नामेंट पर केवला का कब्जा, उमाशंकर अकेला ने विजेता टीम को किया सम्मानित

देसी कट्टा लहराने का वीडियो वायरल

Leave a Comment