Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

डैम में बड़ा हादसा, चार युवक डूबे

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

तीन नाबालिगों को ग्रामीणों ने बचाया, 18 वर्षीय निलेश की तलाश जारी

गढ़वा, झारखंड। जिले के डंडई थाना क्षेत्र स्थित पनघटवा डैम में शनिवार को नहाने के दौरान चार युवक गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीन नाबालिगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि 18 वर्षीय निलेश कुमार का अब तक पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार निलेश कुमार अपने तीन साथियों आदर्श 17 वर्ष, आयुष 14 वर्ष और श्लोक 13 वर्ष के साथ घूमने निकला था। चारों पनघटवा डैम पहुंचे और नहाने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान वे धीरे-धीरे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। युवकों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई। स्थानीय लोग तुरंत पानी में उतरे और काफी मशक्कत के बाद आदर्श, आयुष और श्लोक को बाहर निकाल लिया। तीनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, निलेश कुमार की तलाश में स्थानीय लोग डैम में लगातार खोजबीन कर रहे हैं। पानी अधिक गहरा होने के कारण तलाश अभियान में काफी परेशानी आ रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डैम पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग जुट गए। फिलहाल लापता युवक की तलाश जारी है। घटना के बाद परिजनों में चिंता और इलाके में मातम का माहौल है।

News Scale Live | भरोसे की पहचान
गढ़वा, झारखंड

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment