बिजली चोरी के खिलाफ जेबीवीएनएल की कार्रवाई, चार उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी के लिए आवेदन
छापेमारी में बिजली चोरी पकड़ी, 79,454 रुपये की क्षतिपूर्ति राशि निर्धारित
लोहरदगा। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) की ओर से बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 16 सितंबर को लोहरदगा क्षेत्र में छापेमारी की गई। विभागीय टीम ने अलग-अलग स्थानों पर जांच के दौरान चार उपभोक्ताओं द्वारा बिजली का अवैध उपयोग किए जाने का मामला पकड़ा। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए विभाग की ओर से थाना में आवेदन दिया गया है। �
DocScanner 16 Sept 2026 9-00 pm.pdf
विभागीय आवेदन के अनुसार जिन चार उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया गया है, उनमें इमरान अंसारी, दीपक कुमार, केशव चंद महतो तथा मोहम्मद तस्लीम अंसारी शामिल हैं।
जांच के दौरान इमरान अंसारी के परिसर में मीटर से पहले तार में छेड़छाड़ कर बिजली का उपयोग किए जाने का उल्लेख है। उनके मामले में 21,316 रुपये की क्षतिपूर्ति राशि निर्धारित की गई है।
वहीं दीपक कुमार के मामले में मीटर से पहले कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग करने की बात दर्ज है। विभाग ने उनके खिलाफ 43,216 रुपये की क्षतिपूर्ति राशि निर्धारित की है।
तीसरे मामले में केशव चंद महतो के यहां बिजली के मीटर से छेड़छाड़ कर व्यावसायिक कार्य के लिए बिजली का उपयोग किए जाने का उल्लेख है। इस मामले में 6,395 रुपये की क्षतिपूर्ति राशि निर्धारित की गई है।
चौथे मामले में मोहम्मद तस्लीम अंसारी के यहां मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली का उपयोग करने की बात विभागीय आवेदन में दर्ज है। उनके खिलाफ 8,527 रुपये की क्षतिपूर्ति राशि निर्धारित की गई है।
विभागीय दस्तावेज में संबंधित मामलों में भारतीय विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135/137 के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है। छापेमारी के दौरान बिजली चोरी में उपयोग किए जा रहे तार को काटकर जब्त किए जाने का भी उल्लेख है। �
चारों मामलों में निर्धारित कुल क्षतिपूर्ति राशि 79,454 रुपये है।





















Total Users : 1186769
Total views : 3021568