लेखा-जोखा, गतिविधियों व आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा, सैकड़ों महिला समूह की सदस्य रहीं मौजूद
सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड अंतर्गत जबड़ा आजीविका महिला संकुल स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा बुधवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
आमसभा में लेखापाल ने सीएलएफ का वार्षिक लेखा-जोखा महिला समूहों की सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके अलावा सीएलएफ की विभिन्न गतिविधियों, उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
सीएलएफ को सशक्त बनाने पर मंथन
बैठक के दौरान सीएलएफ को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर भी विचार-विमर्श किया गया। महिलाओं की भागीदारी और समूह आधारित प्रयासों को आगे बढ़ाने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में सामुदायिक समन्वयक कमलेश कुमार, आईपीआरपी सुकरो कुजूर, एफटीसी सूर्यकांत कुमार, उन्नति एफपीसी के सीईओ रोशन कुमार, सीएलएफ पदाधिकारी रजनी देवी एवं प्रतिमा देवी, उपमुखिया संगीता देवी, वार्ड सदस्य माधुरी देवी सहित सैकड़ों महिला समूह की सदस्य एवं कैडर दीदियां उपस्थित थीं।




















Total Users : 1186862
Total views : 3021696