आकर्षक पंडाल और विद्युत सज्जा से सजेगा इटखोरी मुख्य बाजार, नौ दिनों तक होगा प्रसाद वितरण
इटखोरी(चतरा)। प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत मुख्य बाजार में नव दुर्गा पूजा समिति की बैठक बुधवार रात इंद्रदेव प्रसाद केशरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन करते हुए उदय कुमार सिंह को पुनः अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी में महेश प्रसाद केशरी को सचिव, जय कुमार सिंह एवं विजय कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, पिंटू राम, शक्ति सिंह, मंटू दांगी एवं आनंद केशरी को उपाध्यक्ष तथा सरयू प्रसाद केशरी को सह सचिव बनाया गया। बताया गया कि उदय कुमार सिंह कई वर्षों से लगातार समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
नौ दिनों तक होगा प्रसाद वितरण
अध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने कहा कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा के अवसर पर आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा पूरे इटखोरी चौक को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नवरात्र के नौ दिनों तक सुबह-शाम श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। बैठक में समिति के सैकड़ों सदस्य एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।





















Total Users : 1186774
Total views : 3021575