Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एक दशक से आस्था का केंद्र बना विश्वकर्मा पूजा, तैयारी अंतिम चरण में

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के ढोढ़ी स्थित नीम चौक में पिछले एक दशक से भगवान विश्वकर्मा की पूजा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ की जा रही है। इस वर्ष भी पूजा को लेकर समिति एवं ग्रामीणों में उत्साह है। पूजा समिति के अध्यक्ष पप्पू दांगी, कोषाध्यक्ष विकास दांगी एवं सचिव छोटन कुमार दांगी(गुडन) के नेतृत्व में 90 सदस्यीय कमेटी आयोजन की तैयारियों में जुटी है। ग्रामीणों का भी आयोजन में भरपूर सहयोग मिल रहा है। विश्वकर्मा पूजा को लेकर नीम चौक पर पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। पंडाल निर्माण एवं साज-सज्जा का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। समिति के सदस्य पूजा को सफल बनाने के लिए दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं।भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम वास्तुकार और शिल्पकार माना जाता है। मान्यता है कि उन्होंने अनेक दिव्य नगरों, भवनों और अस्त्र-शस्त्रों का निर्माण किया था। इसी कारण विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दुकानों, संस्थानों एवं कार्यस्थलों में मशीनों, वाहनों और औजारों की पूजा-अर्चना की जाती है।समिति के अध्यक्ष पप्पू दांगी ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ श्रम, तकनीक और हुनर का सम्मान करना भी है। पूजा-अर्चना के माध्यम से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होने तथा व्यापार एवं रोजगार में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment