Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

वज्रपात की चपेट में आने से मवेशी की मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गांव में तेज बारिश के दौरान हुआ हादसा, किसान को करीब 45 हजार रुपये का नुकसान

मयूरहंड(चतरा)। थाना क्षेत्र अंतर्गत लराही गांव में बुधवार दोपहर तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई। घटना दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, लराही गांव निवासी रंजीत यादव का मवेशी घर के बगल स्थित खेत में चारा खाने गया था। इसी दौरान अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। मृत मवेशी की अनुमानित कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई गई है।

घटना से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मामले की जांच कर सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment