मवेशी चराने के दौरान पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरने की आशंका, गोताखोरों की मदद से खोजबीन की मांग
कान्हाचट्टी/चतरा, न्यूज स्केल संवाददाता। चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत राजपुर थाना क्षेत्र के केन्दुवा सहोर गांव निवासी 37 वर्षीय युवक खेमलाल सिंह उर्फ मनोज के हरियोखार झरना में डूबकर लापता होने की सूचना है। घटना के बाद से परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हैं।
बताया जा रहा है कि युवक मंगलवार की शाम मवेशी चराने के लिए गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरा और पानी में डूब गया। देर शाम तक युवक के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण भी खोजबीन में जुटे, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलने पर राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली।
ग्रामीणों ने प्रशासन से झरने में डूबे युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम बुलाने की मांग की है। इधर, परिजन और ग्रामीण युवक की बरामदगी का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से बचाव अभियान शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान





















Total Users : 1186773
Total views : 3021573