दर्शनशास्त्र विभाग और योग केंद्र के संयुक्त आयोजन में शिक्षक-विद्यार्थी संबंध पर हुई चर्चा
हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग एवं योग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष विजय कुजूर ने की। इस अवसर पर विभागीय प्राध्यापक डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. यामिनी सहाय एवं डॉ. राज कुमार चौबे के अलावा शोधार्थी सबा फिरदौस, विजय चौधरी, अभिषेक कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
पुरानी ज्ञान परंपरा से जुड़ा है गुरु-शिष्य संबंध
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अमित कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी दोनों ही पुरानी ज्ञान परंपरा से जुड़े हुए हैं। आधुनिक दौर में भले ही इस परंपरा का स्वरूप बदला है, लेकिन शिक्षक और विद्यार्थी के बीच आज भी एक आत्मीय एवं महत्वपूर्ण संबंध कायम है।
वहीं डॉ. राज कुमार चौबे ने योग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के संदर्भ में शिक्षक एवं विद्यार्थी के संबंध को समझाया। उन्होंने बदलते तकनीकी दौर में शिक्षा और शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच ज्ञान, परंपरा और आधुनिक तकनीक से जुड़े विषयों पर संवाद हुआ।



















Total Users : 1174641
Total views : 3005243