सोनू कुमार पर ग्रामीणों ने फिर जताया भरोसा, पिछले वर्ष से भी भव्य पूजा आयोजन का लिया निर्णय
हंटरगंज (चतरा)। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा में दुर्गा पूजा कमिटी का पुनर्गठन किया गया। पंचायत समिति सदस्य लखन दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से सोनू कुमार को लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा कमिटी का अध्यक्ष चुना गया।
पिछले वर्ष कमिटी द्वारा किए गए सफल एवं बेहतर आयोजन को देखते हुए ग्रामीणों ने इस वर्ष भी उसी कमिटी पर भरोसा जताया। कमिटी ने इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा और भव्य एवं आकर्षक पूजा आयोजन करने का निर्णय लिया है। पूजा पंडाल, आकर्षक सजावट, लाइटिंग एवं धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
राहुल तिवारी सचिव, दीपक पासवान कोषाध्यक्ष
कमिटी में राहुल तिवारी को सचिव, दीपक पासवान कोषाध्यक्ष, संदीप कुमार को उपाध्यक्ष, रोहित अलवेला को उपसचिव तथा मनीष कुमार और प्रकाश कुमार को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं आनंद कुमार एवं जयकिशोर कुमार को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संरक्षक एवं सहयोगी सदस्यों में पवन प्रसाद, रंजीत कुमार, विजय प्रसाद, पंकज प्रसाद, उदय प्रसाद, मुंशी साहनी, जगनारायण भारती, अशोक साहू, रंजीत ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य लखन दास, पूर्व मुखिया सुरेश पासवान, सुमन प्रसाद, विजय साहू, वीरेंद्र प्रसाद, धीरज कुमार, अरविंद प्रसाद, केडी ठाकुर, नवीन कुमार समेत कई ग्रामीणों को शामिल किया गया है।
पूजा कमिटी के अध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष पाण्डेयपुरा की दुर्गा पूजा ने जिले में अपनी अलग पहचान बनाई थी। इस वर्ष भी आकर्षक पंडाल, बेहतर लाइटिंग, सजावट एवं धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से पूजा को और भव्य बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पूरे पंचायत की पूजा है और इसे सफल बनाने में सभी पंचायतवासियों के सहयोग की आवश्यकता है। कमिटी के सदस्यों ने पंचायतवासियों से आपसी सहयोग एवं भाईचारे के साथ दुर्गा पूजा को सफल और शांतिपूर्ण बनाने की अपील की।




















Total Users : 1174657
Total views : 3005262