Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मैट्रिक, इंटर व बीएड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 11 बच्चों को प्रशस्ति पत्र, डायरी, कलम व मिठाई देकर किया सम्मानित

इटखोरी (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के लोरम स्थित जगन्नाथ होटल में लोरम तपा के तपेदार जितेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मैट्रिक, इंटर एवं बीएड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 11 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, डायरी, कलम एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया।

समारोह का मंच संचालन समाजसेवी देव कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इटखोरी निवासी सेवानिवृत्त विंग कमांडर संजीव सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि समेत समारोह में मौजूद अन्य अतिथियों ने अपने हाथों से बच्चों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजीव कुमार सिंह ने सम्मानित छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए कई उपयोगी टिप्स भी दिए। उन्होंने बच्चों को निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

बच्चों का उत्साह बढ़ाने को हुआ आयोजन

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने छात्र-छात्राओं की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान मिलने से बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला।

मौके पर प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र सिंह, भास्कर सिंह, पूर्व प्राचार्य विनय कुमार सिंह, सेवानिवृत्त सैनिक सियाराम सिंह, अमित कुमार सिंह, सुग्रीव सिंह, रामचंद्र सिंह, रणधीर सिंह, शैलेश सिंह, टुन्नी सिंह, ओमप्रकाश सिंह, कैलाश सिंह, गोपाल सिंह, नगिन सिंह, सुरेंद्र सिंह, निरंजन सिंह, साकेत सिंह, ज्वाला सिंह समेत बुंदेल समाज के लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment