Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तेली साहू सभा की पंचायत कमेटी गठित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुनीत साहू अध्यक्ष, वीरेंद्र साहू सचिव और किशन साहू बने कोषाध्यक्ष; समाज की एकजुटता पर दिया जोर

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के बरियातू पंचायत अंतर्गत चिरैया गांव में सोमवार को अखिल भारतीय तेली साहू सभा की पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष प्रणेश कुमार गुप्ता ने की, जबकि संचालन पंचायत सचिव विष्णु साहू ने किया।

बैठक में समाज के संगठनात्मक विस्तार, आपसी एकजुटता एवं सामाजिक हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान पंचायत स्तरीय कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें पुनीत साहू को अध्यक्ष, वीरेंद्र साहू को सचिव तथा किशन साहू को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित समाज के लोगों ने स्वागत करते हुए बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए आपसी एकजुटता और सहयोग जरूरी है। संगठन के माध्यम से समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल की जाएगी।

सामाजिक हित में एकजुटता पर जोर

बैठक में समाज के संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने पर भी चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने सामाजिक हित में मिलजुलकर कार्य करने की बात कही। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शशि कुमार गुप्ता, सचिव वीरेंद्र साहू, राकेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, विजय साहू, बबलू कुमार गुप्ता, आदित्य साहू, अरविंद साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment