WhatsApp Group Join Now
गुमला -भारत विकास परिषद, शाखा गुमला की बैठक होटल बिंदेश के प्रशाल में जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। वंदे मातरम के सामूहिक गायन के साथ प्रारंभ बैठक में भारत को जानों अखिल भारतीय लिखित परीक्षा – 2026 का विद्यालय स्तरीय आयोजन नगर एवं निकटवर्ती गांवों के नौ विद्यालयों क्रमशः डीएवी पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, स्टार डीपीएस, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, ऑक्सब्रीज रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल डुमरडीह, सरस्वती शिशु मंदिर शिवनगर, बनवारी लाल साहु सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,भलमंड़ा, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर टोटो तथा डीएस होली चाइल्ड स्कूल चरंबा खोरा में 31 अगस्त को होने की जानकारी अध्यक्ष द्वारा दी गई। बैठक में उक्त प्रतियोगिता का जिलास्तरीय आयोजन दस सितंबर को किये जाने का निर्णय लेते हुए कार्यक्रम आयोजन के निमित्त सरजु प्रसाद साहु एवं द्वारिका मिश्र “सुमन” को संयोजक बनाया गया। उक्त कार्यक्रम शहरी क्षेत्र के बस स्टैंड रोड़ में स्थित मनोकामना शिव मंदिर के हॉल में आयोजित किये जाने का भी निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को जिलास्तरीय आयोजन में पुरस्कृत किया जायेगा। अध्यक्षीय संबोधन में महेश प्रसाद गुप्ता के द्वारा बताया गया कि भारतीय संस्कृति और देश से संबंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी को अधिकाधिक विकसित किये जाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष स्कूली छात्रों के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। बैठक में हाल के दिनों में पड़ोसी देश नेपाल में हुई त्रासदी पर सदस्यों ने गहरी संवेदना व्यक्त की और त्रासदी में असमय काल कवलित लोगों के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की। बैठक में संरक्षक विनय लाल, अध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता, सचिव राकेश कुमार वर्मा सहित सरजु प्रसाद साहू, मनमोहन सिंह, डॉ. अमित कुमार, मनमोहन केसरी, रितेश कुमार, संदीप कुमार प्रसाद, संचित सिंह एवं मीडिया प्रभारी द्वारिका मिश्र “सुमन” उपस्थित थे।



















Total Users : 1173785
Total views : 3004094