Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

टिप टेलर का चालान बंद, भड़के विस्थापित रैयत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

तीन घंटे कोयला ढुलाई ठप, एनटीपीसी के एजीएम ने वार्ता कर हटवाया जाम; चार दिन में समाधान का भरोसा

टंडवा (चतरा)। एनटीपीसी टंडवा से टिप टेलर का चालान निर्गत नहीं होने से नाराज विस्थापित रैयतों ने रविवार को फ्लाई ऐश एसोसिएशन एनटीपीसी टंडवा के बैनर तले पांडेय मोड़ के रास्ते को करीब तीन घंटे तक जाम कर कोयला ढुलाई ठप कर दी। कोयला ढुलाई रुकते ही एनटीपीसी प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद एनटीपीसी के ऐश यूटिलाइजेशन के एजीएम गुरदास मिश्रा जाम स्थल पर पहुंचे और रैयतों से वार्ता की। वार्ता के बाद जाम हटाया गया।

बताया गया कि वर्ष 2024 में फ्लाई ऐश का टेंडर होने के समय से ही फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टिंग में टिप टेलर का परिचालन किया जा रहा है, ताकि निर्धारित समय में तय मात्रा में फ्लाई ऐश गंतव्य तक पहुंचाई जा सके। वर्ष 2026 के फ्लाई ऐश टेंडर में भी टिप टेलर से फ्लाई ऐश की ढुलाई की जा रही थी।

हाइवा एसोसिएशन के दबाव के बाद बंद हुआ चालान

एनटीपीसी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, टंडवा हाइवा एसोसिएशन द्वारा प्रबंधन से कहा गया कि यदि एनटीपीसी टिप टेलर से फ्लाई ऐश की ढुलाई कराती है तो विस्थापित हाइवा एसोसिएशन एनटीपीसी के लिए कोयला ढुलाई नहीं करेगा। बताया गया कि विस्थापित हाइवा एसोसिएशन द्वारा करीब एक सप्ताह तक कोयला ढुलाई नहीं किए जाने से एनटीपीसी का बिजली उत्पादन प्रभावित होने के कगार पर पहुंच गया था।

हाइवा एसोसिएशन द्वारा टिप टेलर के परिचालन पर रोक लगाने को लेकर लगातार दबाव बनाए जाने के बाद एनटीपीसी ने टिप टेलर का चालान देना बंद कर दिया। इससे फ्लाई ऐश के कार्य में लगे सैकड़ों विस्थापित रैयतों का रोजगार प्रभावित हो गया और वे परेशान हो गए। इसी के विरोध में रविवार को कोयला ढुलाई रोककर आंदोलन किया गया।

चार दिन में पहल नहीं हुई तो फिर आंदोलन की चेतावनी

विस्थापित रैयत सह नेता अक्षयवट पांडेय ने भी बंदी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी प्रबंधन को जल्द ही कोयला और फ्लाई ऐश में कार्य कर रहे लोगों के साथ बैठक कर दोनों की ढुलाई सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि टिप टेलर से फ्लाई ऐश का ट्रांसपोर्टिंग बंद होने से सैकड़ों विस्थापित परिवार बेरोजगार हो गए हैं। फ्लाई ऐश एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि एनटीपीसी प्रबंधन ने समाधान के लिए चार दिन का समय लिया है। यदि निर्धारित समय में पहल नहीं की गई तो पुनः आंदोलन किया जाएगा।

जाम के दौरान सईदुल अंसारी, उपेंद्र पांडेय, अभिषेक पांडेय, जियाउल अंसारी, सहमूद अंसारी, अजीत पांडेय, अक्षयवट पांडेय, जिलानी, नसीर अहमद, प्रदीप साहू, पिंटू साहू, महेश प्रसाद साहू समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment