Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

55 लाख के उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर सवाल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

निर्माणाधीन भवन में घटिया ईंट लगाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, डीसी से जांच व कार्रवाई की मांग

चतरा/मयूरहंड। मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत मंधनिया में करीब 55 लाख रुपये की अनुमानित लागत से बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में स्वीकृत एस्टीमेट के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है और निर्माण कार्य में खराब गुणवत्ता की ईंट लगाई जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर पहले भी संबंधित ठेकेदार से सुधार की मांग की गई थी। इसके बावजूद निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल जारी रहने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उप स्वास्थ्य केंद्र सीधे आम लोगों की स्वास्थ्य सुविधा से जुड़ा है, इसलिए इसके निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

पुराना अस्पताल भवन भी अब तक अनुपयोगी

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी गांव में अस्पताल भवन का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण के बाद से आज तक वह आम लोगों के उपयोग में नहीं आ सका। वर्तमान में उक्त भवन अधूरा और अनुपयोगी पड़ा हुआ है। ऐसे में पुराने भवन के ठीक बगल में नए उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों ने सरकारी राशि के इस्तेमाल और निर्माण कार्य की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

ग्रामीणों ने उपायुक्त से निर्माण स्थल का निरीक्षण कराकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। साथ ही निर्माण में इस्तेमाल हो रही ईंट समेत अन्य निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच कराने तथा अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment