परिजनों ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना मोटरसाइकिल से पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र
कुंदा (चतरा)। कुंदा प्रखंड क्षेत्र के बंठा गांव में शनिवार को एक घर पर वज्रपात होने से मां-बेटी घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को तत्काल इलाज के लिए कुंदा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
घायल महिला की पहचान मंजू देवी, पति स्व. सुरेश गंझू के रूप में हुई है। बताया गया कि वज्रपात की चपेट में आने के बाद मंजू देवी बेहोश हो गई थीं। वहीं उनकी बेटी ऋतु कुमारी, पिता स्व. सुरेश गंझू को भी वज्रपात का आंशिक झटका लगा। हालांकि ऋतु कुमारी की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
एंबुलेंस का इंतजार किए बिना पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद परिजनों ने समय गंवाए बिना मंजू देवी को मोटरसाइकिल से कुंदा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। परिजनों का कहना था कि एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचाना जरूरी समझा गया, ताकि महिला को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों द्वारा मंजू देवी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है।




















Total Users : 1136543
Total views : 2961201