Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झामुमो ने कान्हाचट्टी में बढ़ाया संगठन का कुनबा, समाजसेवी रंथ उरांव दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

9 अगस्त को आदिवासी परिवारों को वन पट्टा देने की मांग

चतरा(सम्राट पाठक): झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड में संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जिला कार्यालय, चतरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कोल्हेया पंचायत के समाजसेवी रंथ उरांव अपने दर्जनों समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुए। झामुमो जिलाध्यक्ष निलेश गायनसेन ने उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाई और संगठन में उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि रंथ उरांव और उनके समर्थकों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

वन पट्टा वितरण की मांग

इस अवसर पर प्रखंड उपाध्यक्ष संदीप बांडों की पहल पर प्रखंड कमेटी ने जिला अध्यक्ष को एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कान्हाचट्टी प्रखंड के पात्र आदिवासी परिवारों के बीच वन पट्टा वितरण सुनिश्चित कराने की मांग की गई।

पार्टी नेताओं ने कहा कि पात्र परिवारों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए और वन पट्टा वितरण की प्रक्रिया को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

आदिवासी, गरीब और वंचित वर्गों के अधिकार की लड़ाई का दावा

बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि झामुमो आदिवासी, गरीब, किसान और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी कार्यकर्ता हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेंगे।

इस मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश साव, जिला संगठन सचिव अनुग्रह सिंह, अल्पसंख्यक जिला संगठन सचिव मो. सऊद, प्रखंड सचिव मनोज सिंह, अलखदेव साहू सहित बड़ी संख्या में झामुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रंथ उरांव एवं उनके समर्थकों के पार्टी में शामिल होने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment