*राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 से 30 अगस्त तक होंगे विभिन्न खेल आयोजन*
——————
*लोहरदगा।*
राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर लोहरदगा जिले में 27, 29 एवं 30 अगस्त को विभिन्न खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल पदाधिकारी के कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, “Khelega Bharat Jeetega Bharat” अभियान के तहत “एक घंटा खेल के मैदान में” कार्यक्रम के माध्यम से खिलाड़ियों एवं युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
*27 अगस्त : TRIBUTE*
27 अगस्त को TRIBUTE कार्यक्रम के तहत अपने-अपने प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षणार्थी खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसमें रास्सी कूद, फुटबॉल किक, पास दी वॉल, वॉलीबॉल आदि गतिविधियां शामिल हैं।
*29 अगस्त : PLAY*
29 अगस्त को नदिया हिंदू उच्च विद्यालय मिनी स्टेडियम, लोहरदगा में सुबह 11:30 बजे पूर्वाह्न से खेल गतिविधियों का आयोजन होगा। इस दौरान मेजर ध्यानचंद जी का माल्यार्पण, फन एक्टिविटी गेम, बोरा रेस, रस्सी कूद, फुटबॉल, बैलून रेस, बॉल निशानेबाजी, जलेबी रेस, फिट-फिट सहित विभिन्न खेल आयोजित किए जाएंगे।
*30 अगस्त : MOVE*
30 अगस्त को सुबह 6:30 बजे पूर्वाह्न से साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा जो नदिया मिनी स्टेडियम, लोहरदगा से प्रारंभ होकर पावरगंज चौक, बड़ा तालाब, मिशन चौक, बरवा टोली चौक, बीएस कॉलेज रोड, जुरिया चौक, मैना बगीचा होते हुए नदिया खेल मैदान में सम्पन्न होगी। इसमें प्रशिक्षणार्थी खिलाड़ी भाग लेंगे।
जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं को नियमित शारीरिक गतिविधियों से जोड़ना तथा खेल एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।























Total Users : 1137557
Total views : 2962641