बीडीओ ने पात्र मतदाताओं से नाम और विवरण जांचने की अपील की
मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के करमा पंचायत सचिवालय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को मतदाता सूची में दर्ज अपने नाम, पता एवं अन्य विवरणों की जांच करने तथा किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुधार कराने की जानकारी दी गई।
त्रुटि मिलने पर दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अपील
मौके पर बीडीओ मनीष कुमार ने पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम और सभी विवरण अवश्य जांच लें। उन्होंने कहा कि यदि सूची में किसी प्रकार की गलती या विसंगति मिलती है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा या आपत्ति दर्ज कराकर आवश्यक सुधार कराया जा सकता है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को पुनरीक्षण प्रक्रिया के महत्व की जानकारी देते हुए सभी पात्र नागरिकों से सक्रिय रूप से इसमें भाग लेने की अपील की, ताकि मतदाता सूची में योग्य नागरिकों का नाम सही विवरण के साथ दर्ज हो सके।



















Total Users : 1137553
Total views : 2962636