सीआईएसएफ यूनिट के अग्निशामक दल ने स्कूली बच्चों को दी आपातकालीन सुरक्षा की जानकारी
टंडवा (चतरा) मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के राज्य सम्पोषित प्लस 2 हाई स्कूल में सीआईएसएफ के फायर विंग (एनटीपीसी )दस्ता ने विद्यार्थियों को आपातकालीन अग्नि सुरक्षा की जानकारी दी। सीआइएसएफ के प्रधान आरक्षक संजीव सुमन ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 500 विद्यार्थियों समेत एनएसएस के 70 छात्र- छात्राएं व 18 शिक्षक भी मौजूद रहे।फायर विंग के इंस्पेक्टर राजेश दूबे, उप- निरीक्षक नरेन्द्र कुमार तथा उनकी टीम द्वारा आग लगने पर बुझाने वाले आधुनिक उपकरणों जिनमें फायर एक्सटिंग्विशर के विभिन्न प्रकारों उसके उपयोग एवं आपात स्थितियों में सुरक्षित निकास के तरीकों के बारे में प्रायोगिक तरीके से बताये। विद्यालय के प्राचार्य पुरुषोत्तम कुमार ने सीआईएसएफ फायर विंग को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजन से बच्चों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है।



















Total Users : 1183143
Total views : 3016729